Home About Us Membership E-Magazine Addvertise Feedback Contact
   
Home

पेड़ है कि मैकेनिक!


भारत में पेड़ की पूजा करते लोगों को आपने क‌ई बार देखा होगा। लेकिन हिमाचल प्रदेश में एक वृक्ष ऐसा भी है जो आसपास के इलाके में मैकेनिक के रूप में मशहूर है। आप कहेंगे कि भला को‌ई पेड़ मैकेनिक कैसे हो सकता...

लेकिन यह सच्चा‌ई है। यह पेड़ गाडि़यों के कलपुर्जो में आ‌ई खराबी को ठीक कर देता है। देव वनशीरा के नाम से मशहूर यह अजूबा पेड़ हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की सराज घाटी के प्रवेश द्वार पर स्थित है। ऐसी मान्यता है कि वाहन का को‌ई पुर्जा बार-बार खराब होने लगे तो उसके मर्ज की दवा इस वन देवता के पास होगी। करना बस इतना होता है कि उस खराब पुर्जे को इस पेड़ पर लटका दिया जा‌ए। इसके बाद वह पुर्जा कभी तंग नहीं करता। अब इसे आस्था कहें या अंधविश्वास कि पढ़े-लिखे लोगों को भी इस पेड़ पर गाडि़यों के पुर्जे और नंबर प्लेट टांगने में को‌ई गुरेज नहीं। अपने इस काम को लोग पेड़ के प्रति श्रद्धा मानते हैं।

लोगों को विश्वास है कि गाड़ी का नंबर प्लेट पेड़ पर टांग देने से उनकी गाड़ी की सुरक्षा वन देवता करेंगे। सराज घाटी में प्रवेश करते ही यदि आप देव वनशीरा के समक्ष नतमस्तक हो जा‌एं तो आगे के सफर में को‌ई परेशानी नहीं आ‌एगी। करसोग के अंतिम छोर पर स्थित कतांडा सड़क से गुजरने पर इस पेड़ की ओर हर को‌ई स्वत: ही आकर्षित हो जाता है। बहरहाल वन संपदा की रखवाली के साथ-साथ वन देवता यहां से गुजरने वाले यात्रियों को सुरक्षित सफर का आशीर्वाद भी देते हैं।