Home About Us Membership E-Magazine Addvertise Feedback Contact
   
Home

राशिफल मार्च 2010

मेष : इस माह ग्रहों की अनुकूलता के कारण कार्यों में सफलता प्राप्त होगी । अत्यधिक महत्वाकांक्षायें परेशानियों का कारण बन सकती हैं । मासारम्भ में उच्च अधिकारियों व प्रतिष्ठित व्यक्तियों की मित्रता से लाभ प्राप्त होगा । किसी प्रकार के प्रोफेशनल कैरियर से यदि आप जुड़ते हैं तो इसमें अच्छे अवसर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं । विद्यार्थियों के लि‌ए समय अनुकूल कहा जायेगा । रोजगार में थोड़ी कठिना‌इयों का सामना करना पड़ सकता है । माह के मध्य में बेहतर होगा कि निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, बल्कि स्वविवेक का इस्तेमाल करें । जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है । कार्यों में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होने से मानसिक सुख व शारीरिक सुख में वृद्धि होगी । मासान्त में गुप्त शत्रु‌ओं से सावधान रहें । आय से अधिक व्यय के कारण थोड़ा मन परेशान हो सकता है । घर में को‌ई मांगलिक आयोजन की योजना फलीभूत होगी । किसी व्यावसायिक यात्रा से लाभ के आसार हैं । दिनांक 4, 8, 15, 22, 31 शुभ हैं ।

वृष : इस माह व्यावसायिक व्यस्ततायें अधिक रहेंगी । अपनी भावना‌ओं पर नियंत्रण रखें और उन्हें दूसरों पर जाहिर न होने दें । मासारम्भ में शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा । किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी । जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी । माह के मध्य में विरोधी परास्त होंगे । कार्यों में अवरोध उत्पन्न होने से मानसिक तनाव बढ़ेगा । रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी । व्यावसायिक यात्रायें करनी पड़ सकती हैं । मासान्त में अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदारी के कारण तनाव मिल सकता है । निजी सम्बन्धों में निकटता आयेगी । स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता कष्टकारी हो सकती है । शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा । दिनांक 7, 12, 18, 21, 25 शुभ हैं ।

मिथुन : इस माह आपके भाग्य की प्रबलता बढ़ेगी । किसी पर भी तुरन्त भरोसा करने के बजाय उसे परखने का प्रयास करें । मासारम्भ में वस्त्र, आभूषण आदि का लाभ प्राप्त होगा । किसी बहुप्रतीक्षित कार्य के पूर्ण होने से मन में उत्साह का संचार होगा । आपको परिवार में काफी सौम्यता, सहजता व धैर्यपूर्वक कार्य करना होगा । परिवार में किसी की अस्वस्थता से भी परेशान हो सकते हैं । आकस्मिक परदेश यात्रा में नुकसान की आशंका है । माह का मध्य आपके लि‌ए निर्विरोध प्रगति की ओर अग्रसर होने का है । महिला‌ओं के लि‌ए यह समय स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ा कष्टप्रद हो सकता है । तकनीकी क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लि‌ए यह समय काफी लाभकर भी हो सकता है । सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यों में व्यस्तता भी रहेगी । मासान्त में किसी विपरीतलिंगी सम्बन्ध से आप विशेष रूप से प्रभावित रह सकते हैं । परिवार में किसी स्त्रीवर्ग से वैचारिक मतभेद हो सकता है । साझेदारी के कार्यों में सावधानी बरतें । विद्यार्थी वर्ग चिन्ता‌ओं से ग्रसित रहेंगे । लेकिन अच्छे परिणाम के आसार हैं । दिनांक 1,5,13,19,28 अशुभ हैं ।

कर्क : आपके सामाजिक व परिवारिक खर्चों को ध्यान में रखकर इस माह आपको फिजूल खर्ची या किसी अनावश्यक खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है । किसी प्रणय संबंधों को मन चिंतित होगा विपरीतलिंगी सम्बन्धों में तनाव के आसार हैं । तामासिक व खराब प्रवृत्ति के व्यक्तियों से दूरी बनायें, अन्यथा कानूनी समस्या‌ओं का सामना करना पड़ सकता है । माह के मध्य में आलस्य का त्याग करें, अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है । निकटस्थ संबंधों में पूर्वाग्रह व शका‌एं ना पालें । महिला‌एं भी थोड़ा कल्पना‌ओं से ओत-प्रोत रहेंगी । जीवनसाथी से मधुर वाणी का प्रयोग करें । आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा । मासान्त में भौतिक सुख-सुविधा‌ओं अथवा वाहनादि क्रय की योजना बन सकती है । आत्मबल के साथ कुछ महत्वपूर्ण कठिन समस्या‌ओं को भी हल करेंगे । सार्वजनिक सत्ता व राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लि‌ए लाभकर समय कहा जायेगा । दिनांक 3,9,14,19,23,28 अशुभ हैं ।

सिंह : इस माह अधिक कार्यों का बोझ व जिम्मेदारियाँ नजर आयेंगी । इससे चिड़चिड़ापन स्वभाविक है परन्तु संबंधों को मधुर बनाने के लि‌ए इस पर नियंत्रण करें । मासारम्भ में प्रॉपर्टी के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लि‌ए अच्छा समय कहा जायेगा । कानूनी मामलों में भी सावधानी बरतें, लापरवाही से नुकसान उठाना पड़ सकता है । शेयर से जुड़े लोगों के लि‌ए भी विशेष लाभकारी कहा जायेगा । क्षणिक लाभ से लम्बे लाभ के आसार ना पालें । माह के मध्य में पेट में दर्द, व एसिडिटी से भी दिक्कतें हो सकती हैं । सांस्कृतिक व मांगलिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी, रोजगार के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा । जु‌आ, शेयर, सट्टा आदि से दूर रहें । मासान्त में स्वास्थ्य में भी विशेष सावधानी बरतें । अगर इधर-उधर दिमाग ना लगायें तो आपको निजी व्यवसाय अथवा व्यवसायिक कार्य अच्छा लाभ देगा । राजनैतिक क्षेत्रों के व्यक्तियों को थोड़ा शत्रु‌ओं से सावधान रहना चाहि‌ए । प्रतियोगी परीक्षा‌ओं में लाभ उठा सकते हैं, परन्तु अपनी क्षमता‌ओं में विश्वास करते हुये दृढ़ निश्चय की आवश्यकता है । दिनांक 4,7,11,16,22,28 शुभ हैं ।

कन्या : यह माह आपके काल्पनिक भावना‌ओं से निकलकर व्यावहारिक व मजबूत बनने का है । अपने स्वभाव में परिवर्तन करते हु‌ए कुछ भी बोलने से पहले मौके की नजाकत को समझ लें । मासारम्भ व्यस्तता व जिम्मेदारियों से भरा कहा जायेगा । किसी विपरीत लिंगी संबंध के सहयोग से आप लाभान्वित हो सकते हैं । महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य ना करें । आकस्मिक मिल रही सफलता से अपने अंदर घमंड ना आने दें । माह के मध्य में कुछ अप्रत्याशित सफलतायें भी मिल सकती हैं, नौकरीपेशे में यात्रा‌ओं के योग जरूर बन रहे हैं लेकिन स्वयं के प्रति थोड़ा सावधानी बरतें । कुछ काल्पनिक भावनात्मक विचारों से आप प्रभावित रहेंगे । आपके स्वभाव में बालसुलभता थोड़ा हानिकारक हो सकती है इस पर नियंत्रण करे । मासान्त में थोड़ा स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतने की आवश्यकता है । खर्च पर नियंत्रण करें । प्रयासरत क्षेत्रों में समुचित सफलता ना मिलने पर मन परेशान रहेगा । आय के क्षेत्र में नयी योजना‌एं उत्साह वर्धन करेंगी । दिनांक 6,8,11,15,24,29 शुभ हैं ।

तुला : इस माह में थोड़ा व्यग्रता, अस्थिरता व परिवर्तनशीलता का आपका मन शिकार रहेगा इससे लक्ष्यों के प्रति आप दुविधाग्रस्त भी रहेंगे । परिजनों से भी कुछ अपेक्षा‌ओं को लेकर परेशानी हो सकती है । भौतिक सुख-सुविधा‌ओं हेतु व्यय के योग हैं, माता के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधानी बरतें । माह का मध्य विद्यार्थियों के लि‌ए थोड़ा सा मन में आशंका‌ओं का समय कहा जायेगा, अच्छा होगा कि आप अपनी क्षमता‌ओं में भरोसा करें और रचनात्मक कार्यों में अपने को संलग्न करें । जमीन, जायदाद के खरीद में थोड़ा सावधानी बरतें, नाजुक संबंधों में वाणी पर मधुरता रखें । मासान्त में विपरीतलिंगी संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा । जो बीत ग‌ई उस बात को भूलने की कोशिश करें । मौसम के परिर्वतन से थोड़ा स्वास्थ्य नासाज हो सकता है, लाभ के अच्छे योग तो हैं, लेकिन असंतुष्ट योजना‌एं समुचित लाभ से वंचित करा सकती हैं । दिनांक 3,11,21,22,30,31 अशुभ हैं ।

वृश्चिक : यह माह शिक्षा, लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लि‌ए अच्छा समय कहा जायेगा । किसी दूसरे के झगड़े-झंझट में ना पड़ें । अलबत्ता व्यवसायिक चिंता‌ए रहेंगी, लेकिन परिस्थितियों के अभाव वश योजना‌ओं में अवरोध उत्पन्न होंगे । पारिवारिक वाद-विवाद में पुरानी बातों को लेकर तनाव ना उत्पन्न होने दें । राजनैतिक क्रिया-कलापों में व्यस्तता बढ़ेगी । माह के मध्य में कुछ सामाजिक अथवा धार्मिक कार्यों में आपका मन क्रेन्द्रित होगा । अपनी तकनीकी व युक्तिपूर्ण बुद्धि का कार्यक्षेत्र में विशेष सहयोग ले पायेंगे । पूरे परिवार का सानिध्य प्राप्त होगा न‌ई आकांक्षा‌ओं के साथ मनोबल में विशेष प्रगति दिखा‌ई देगी । मासान्त में अपनी बुद्धिमत्ता व वाक्‌पटूता से पूरे परिवार को साथ लेकर चलने में सक्षम होंगे । स्त्रियों के सहयोग से बहुत से अवरोधी कार्य भी सम्पन्न होंगे । परिवार में किसी मांगलिक कार्य के आसार बनेंगे । हर स्थिति में अपने को मजबूत रखने की चेष्टा करें । दिनांक 6,11,15,20,24,29 शुभ हैं ।

धनु : इस माह थोड़ा सा अधीरता पूर्वक को‌ई कार्य ना करें, अनावश्यक दूसरों की आलोचना ना करें । जो बीत गया उसे भूलने की कोशिश करें । जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा । किसी अचल सम्पति के क्रय का योग बन सकते हैं । खानपान में परहेज रखे, अनियंत्रित खर्चे पर नियंत्रण करें । माह के मध्य में क्रोध पर नियंत्रण करें । राजनीतिज्ञों व प्रॉपर्टी डीलरों के लि‌ए अच्छा समय कहा जायेगा । थोड़ा माँ के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देवें, किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध का सामना करना पड़ सकता है । नौकरीपेशे वालों के लि‌ए अत्यधिक व्यस्तता का समय होगा । कुछ नये संबंधों द्वारा लाभ के आसार दिखा‌ई दे रहे हैं । मासान्त में विद्यार्थी भी काफी उत्साहित रहेंगे । शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में लाभ के आसार हैं साथ ही साथ संबंधों में भी भरपूर सहयोग प्राप्त होगा । अनावश्यक कार्यों में समय व्यर्थ करना आपके लि‌ए हानिकारक है । रोजगार के लि‌ए प्रयास सार्थक होंगे । दिनांक 3,13,14,19,23,28 अशुभ हैं ।

मकर : कल्पनाशीलता इस माह आपके ऊपर विशेष रूप से प्रभावी रहेगी । निरर्थक दूसरों की आलोचना न करें तथा दूसरों की बात इधर से उधर न करें । विपरीतलिंगी सम्बन्धों का आकर्षण बना रहेगा । फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करें । सामाजिक मेल-मिलाप में भी व्यस्तता रहेगी । नौकरी पेशे के व्यक्तियों को क्षमता से अधिक जिम्मेदारियाँ मन को परेशान करेंगी । माह के मध्य में आत्मबल व दृढ़ता दोनों ही दिखा‌ई देगा और पुरानी गलतियों को सुधारने में विशेष रूप से केन्द्रित रहेंगे । वाहनादि के प्रयोग में भी सावधानी बरतें । घर व बाहर स्त्रीय सम्बन्धों का विशेष भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा । व्यवसाय अथवा रोजगार के क्षेत्र में भी आपकी महत्ता बढ़ेगी । मासान्त में वाक्‌पटुता व व्यवहारकुशलता से सम्बन्धों को जीतने में सक्षम होंगे । परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा । प्रशासनिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लि‌ए भी अच्छा समय कहा जायेगा । दिनांक 2,6,11,15,20,24 शुभ हैं ।

कुंभ : इस माह आप अपनी वयस्कता व जिम्मेदाराना व्यवहार से निश्चित तौर पर तारीफ प्राप्त करेंगे । बड़ा ही बुद्धिमत्ता पूर्वक आप हर दायित्व को पूर्ण करेंगे । नौकरी में कुछ लाभ मिल सकते है । विद्यार्थी वर्ग शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष रूप से केन्द्रित रहेंगे । जिससे लाभ के विशेष आसार दिखा‌ई दे रहे हैं । माह के मध्य का समय अत्यधिक व्यस्तता एवं जिम्मेदारियों से भरपूर दिखा‌ई दे रहा है । मन कुछ उलझनों का भी शिकार हो सकता है । आप आय के लि‌ए विशेष रूप से केन्द्रित तो रहेंगे, लेकिन आय के लि‌ए कठिना‌इयाँ भी नजर आयेंगी । वाहनादि के प्रयोग में भी थोड़ी सावधानी अपेक्षित है । मासान्त में राजनीतिज्ञों के लि‌ए यह समय थोड़ा कठिना‌इयों एवं विरोध की अनुभूति होगी । जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें थोड़ा वैचारिक मतभेद सम्भव है । दूसरों के झगड़े-झंझट में ना पड़ें तो ज्यादा अच्छा होगा । महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आलस्य द्वारा हानि हो सकती है । दिनांक 4,13,17,19,23,28 अशुभ हैं ।

मीन : यह माह आपमें रचनात्मक क्षमता‌ओं को उजागर करेगा । आपकी व्यवहारकुशलता व सौम्यता आपको संबंधों में लोकप्रिय बनायेगी । मासारम्भ में थोड़ा सा अभिभावकों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य में लापरवाही ना बरतें । विद्यार्थी मन में नकारात्मक सोच ना आने दें । जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा । शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों के क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों को लाभ मिलेगा, मान-सम्मान बढ़ेगा । कानूनी मामलों में लापरवाही ना बरतें । माह के मध्य में राजनीतिज्ञों के लि‌ए थोड़ा कठिन समय कहा जायेगा । कुछ उदर-विकार की समस्या‌ओं से सावधान रहें । हड़बड़ी में लिये गये फैसले से हानि हो सकती है । किसी मांगलिक कार्य हेतु व्यस्तता के योग हैं । अपने बढ़बोला स्वभाव पर भी नियंत्रण करें । मासान्त में पूर्ववत स्थितियों में सुधार होगा और आत्मबल में वृद्धि होगी परन्तु उत्श्रृंखलता एवं बालसुलभता के कारण छोटी-मोटी गलतियाँ स्वाभाविक हैं । इसपर नियंत्रण करें । अपनी बुद्धिमत्ता व आत्मबल का प्रयोग कर विषम परिस्थितियों को सामान्य भी बनायेंगे । दिनांक 4,6,11,15,20,24 शुभ हैं ।