Untitled Page
Today : 07-02-2012 
samay darpan Narmada Creative Pvt. Ltd.

दिल्ली में पैट्रॉल पंप मालिक का 14 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी


दिल्ली में डीजल पर वैट बढ़ा‌ए जाने के खिलाफ सभी डीलरों ने सोमवार को पेट्रोल पंप बंद कर दि‌ए और मांगे न माने जाने की स्थिति में 14 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। दिल्ली में डीजल पर वैट बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दि‌ए जाने के बाद दिल्ली में हरियाणा के मुकाबले डीजल करीब 4 रुप‌ए लीटर महंगा हो गया, जिससे दिल्ली में मांग घट रही है। दिल्ली एनसी‌आर पेट्रोल डीलर्स एसोसि‌एशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने बताया कि हम सरकार को यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि दिल्ली और हरियाणा में डीजल की कीमतों में भारी अंतर है , जिसे दूर कि‌ए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 410 पेट्रोल पंपों में से केवल १४ पंप रहे, जो तेल कंपनियों के खुद के हैं। वहीं, डीलरों के सभी पेट्रोल पंप सोमवार सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लि‌ए बंद कर दि‌ए ग‌ए। बंसल ने कहा कि डीलर हर सोमवार को अपने पेट्रोल पंप बंद रखेंगे और अगर उनकी मांगे नहीं मानी ग‌ईं तो वे 14 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जा‌एंगे। इससे पहले डीलरों ने 14 म‌ई को पेट्रोल पंप बंद रखे थे।

उन्होंने कहा कि जून 2008 में हरियाणा ने डीजल पर वैट की दर 12 प्रतिशत से घटाकर 8.8 प्रतिशत कर दी, जिससे हरियाणा में डीजल दिल्ली के मुकाबले सस्ता हो गया, क्योंकि दिल्ली में डीजल पर वैट की दर 12.5 प्रतिशत थी। बंसल के मुताबिक पहले से ही दिक्कतों का सामना कर रहे डीलरों को तब और झटका लगा, जब दिल्ली सरकार ने 1 अप्रैल से डीजल पर वैट बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दी। इससे दिल्ली और हरियाणा के बीच कीमत में करीब चार रुप‌ए प्रति लीटर का अंतर हो गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में डीजल की बिक्री पहले 13.5 करोड़ लीटर प्रति माह थी, जो घटकर 8.5 करोड़ लीटर प्रति माह के स्तर पर आ ग‌ई। इससे दिल्ली में डीजल न केवल हरियाणा, बल्कि उत्तरप्रदेश के मुकाबले भी महंगा हो गया।

छतरपुर की एक युवती को ब्लैकमेल के मामले में आरक्षकों को निलम्बित किया गया

छतरपुर। एक युवती को उसकी अश्लील फोटो बाजार में भेजने की धमकी देने वाले दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। नगर की आसू (परिवर्तित नाम) ने आरक्षक अरविंद पटेल, कन्हैया लाल पर के खिलाफ पुलिस अधीक्षक पी.एस. विष्ट को आवेदन दिया था। प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पा‌ए जाने पर दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव ला‌इन अटैच कर दिया गया है। बीते रोज दोपहर बाद आसू (परिवर्तित नाम) 23 वर्ष की एक युवती पेप्टेक टा‌ऊन के पास अपने मित्र के साथ घूम रही थी। स्कूटी खराब होने पर वह एक मकान में पानी पीने चली ग‌ई तभी पीछे से पहुंचे आरक्षक अरविंद पटेल, आरक्षक कन्हैया लाल ने उसके साथ बदसलूकी की। युवती के मुताबिक आरक्षकों ने उसकी फोटो मोबा‌इल से उतारी और इसके बाद उसे अकेले में मिलने तथा मित्र से 10 हजार रूप‌ए दिलवाने के लि‌ए पुलिसिया रौब दिखाया।



| More
About us | Advertisement | Contact us | Privacy Policy | Feedback | Admin