आइफा पुरस्कारों में बेस्ट :थ्री इडियट्स
आमिर खान की थ्री इडियट्स फिल्म ने इस साल के आइफा पुरस्कारों में बेस्ट फिल्म समेत 8 अवॉर्ड अपने नाम किए। वहीं अमिताभ बच्चन को फ़िल्म् ’पा’ में प्रोजेरिया पीड़ित बच्चे ऑरो की भूमिका निभाने के लिए बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड प्रदान किया गया।
सर्वश्रेष्ठ ऐक्ट्रेस का पुरस्कार संयुक्त रूप से विद्या बालन और करीना कपूर को दिया गया। विद्या को ’पा’ और करीना को थ्री इडियट्स में बेहतरीन ऐक्टिंग के लिए यह अवॉर्ड दिया गया।
बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड थ्री इडियट्स के लिए राजकुमार हिरानी को दिया गया। थ्री इडियट्स के लिए ही अभिजात जोशी और विधु विनोद चोपड़ा ने सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार प्रदान किया गया।
एक बार फिर थ्री इडियट्स के लिए कॉमेडियन शरमन जोशी को बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर के खिताब से नवाजा गया, वहीं दिव्या दत्ता को बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड प्रदान किया गया।
थ्री इडियट्सका कारवां यहीं नहीं रुका, फिल्म में अपने नेगेटिव किरदार के लिए बोमन ईरानी को बेस्ट ऐक्टर इन नेगेटिव रोल के अवॉर्ड सम्मानित |