Untitled Page
Today : 18-05-2012 
samay darpan Narmada Creative Pvt. Ltd.

अजय बनेंगे ऐंग्री यंग मैन


अमिताभ बच्चन का बतौर विजय वर्मा वाला अंदाज याद है? बेशक उनके उस अंदाज ने उन्हें इंडस्ट्री में एक खास मुकाम दिलवाया था और अब उनका यह लुक थोड़े ट्विस्ट के साथ दोबारा स्क्रीन पर आ रहा है। खबर है कि अजय देवगन की आने वाली फिल्म ’वंस अपॉन अ टा‌इम इन मुंब‌ई’ में उनका लुक ’दीवार’ के ऐंग्री यंग मैन अमिताभ के लुक से इंस्पायर्ड है। गौरतलब है कि अजय इस फिल्म में 1970 के डॉन हाजी मस्तान का रोल कर रहे हैं।

सूत्र बताते हैं कि अजय का लुक ’दीवार’ के ऐंग्री यंग मैन अमिताभ से काफी हद तक मैच करता है और उनका यह लुक फा‌इनल करने से पहले करीब 37 कॉस्ट्यूम और लुक रिजेक्ट कि‌ए ग‌ए। फिल्म के डायरेक्टर मिलन लूथरिया ने बताया, ’यह सच है कि हमने अजय का लुक फा‌इनल करने के लि‌ए काफी मेहनत की। पहले हम उन्हें फिल्म ’त्रिशूल’ वाले अमिताभ जैसा लुक देना चाह रहे थे, लेकिन ’दीवार’ देखने के बाद मुझे अजय के लि‌ए यह गेट‌अप बेहतर लगा। मुझे अमिताभ का वा‌इट ड्रेस वाला अंदाज बेहतरीन लगा, जिसमें वह फिल्म में अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने जाते हैं।’ मिलन का कहना है कि अजय पर वा‌इट कलर बहुत सूट करता है और इन ड्रेसेज से उनका एक अलग ही अंदाज दर्शकों के सामने आ‌एगा। तो देखते हैं कि लुक के साथ अजय ऐक्टिंग अमिताभ जैसी कर पाते हैं या नहीं!



| More
About us | Advertisement | Contact us | Privacy Policy | Feedback | Admin