Untitled Page
Today : 18-05-2012 
samay darpan Narmada Creative Pvt. Ltd.

बाहर हु‌ए युवराज सिंह, सचिन को आराम


युवराज लंबे समय से फॉर्म में नहीं चल रहे. वेस्ट‌इंडीज में खेले ग‌ए वर्ल्ड टी-20 में भी वो बल्ले से नाकाम रहे. इसके अलावा पब में पंगे को लेकर भी वो विवादों में घिरे रहे. ऐसे में टीम से उन्हें निकाले जाने की अटकलें पहले से चल रही थीं. दूसरी ओर यूसुफ पठान को भी बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया है. यूसुफ आ‌ईपी‌एल में अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन टीम इंडिया की ओर से खेलते हु‌ए अपनी बल्‍लेबाजी से प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं. इसके अलावा एशिया कप में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी नहीं खेलेंगे. सचिन ने बीसीसी‌आ‌ई से अनुरोध किया था कि वो बच्चों के साथ छुट्टी मनाना चाहते हैं. बोर्ड ने सचिन की मांग मान ली और एशिया कप से उन्हें मुक्त कर दिया. 15 जून से श्रीलंका में एशिया कप शुरू हो रहा है. 16 जून को भारत अपना पहला मैच बांग्लादेश से खेलेगा.

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित बाकी सभी सीनियर खिलाड़ियों की टीम में लिया गया है. सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की कंधे की चोट से उबरने के बाद उप कप्तान के रूप में टीम में वापसी हु‌ई है. उनके अलावा स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने भी अमित मिश्रा के स्थान पर टीम में वापसी की है. कृष्णमाचारी श्रीकांत की अगुवा‌ई में सोमवार को चयनसमिति ने जिम्बाब्वे दौरे पर गयी युवा टीम में से सुरेश रैना सहित सात खिलाड़ियों को ही टीम में लिया है. यूसुफ पठान, दिनेश कार्तिक और अमित मिश्रा को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी गयी है. अशोक डिंडा और रविचंद्रन अश्विन को टीम में लिया गया है जबकि झारखंड के आक्रामक बल्लेबाज सौरभ तिवारी को इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम दिया गया है. टीम: महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान), वीरेंद्र सहवाग (उप कप्तान), गौतम गंभीर, विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, रविंदर जडेजा, हरभजन सिंह, प्रवीण कुमार, जहीर खान, आशीष नेहरा, प्रज्ञान ओझा, अशोक डिंडा, आर. अश्विन और सौरभ तिवारी।



| More
About us | Advertisement | Contact us | Privacy Policy | Feedback | Admin