Untitled Page
Today : 07-02-2012 
samay darpan Narmada Creative Pvt. Ltd.

स्तन कैंसर रक्षक है जैतून का तेल


लंदन । जैतून के तेल को उसके स्वास्थ्य संबंधी लाभकारी गुणों के लिए जाना जाता है । अब वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इस तेल के नियमित इस्तेमाल से स्तन कैंसर का खतरा बेहद कम हो जाता है । स्पेन के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि जैतून का तेल ट्‌यूमरों के खिलाफ हमला कर देता है और उनकी वृद्धि को कम कर देता है । वह डीएनए को कैंसर के खतरे से बचाता है ।

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि जैतून का तेल उस जीन को रोक देता है, जो स्तन कैंसर के विकास में सहायक होता है । डेली मेल में प्रकाशित खबर के मुताबिक, डॉ. एडवर्ड एस्‍रिच ने बताया कि जैतून के तेल का नियमित और लंबे समय तक इस्तेमाल बेहतर परिणाम देता है ।



| More
About us | Advertisement | Contact us | Privacy Policy | Feedback | Admin