Untitled Page
Today : 18-05-2012 
samay darpan Narmada Creative Pvt. Ltd.

अब जेनेटिक टेस्ट पता लगाएगी आपकी आयु
- प्रो. पाओला सेबस्टीआनी,
अनुसंधान दल की अगुआ


हमेशा से लोगों को यह जानने की उत्सुकता रही है कि वे कितने दिन जीएंगे । इसके लिए अब तक लोग ज्योतिषियों के आगे हाथ फैलाते रहे हैं । मगर मौजूदा दौर में विज्ञान ने लोगों के इस कुतूहल को शांत करने के लिए एक अनूठा तरीका निकाला है । यह तरीका है जेनेटिक जांच का । अब अपनी आयु जानने को उत्सुक लोग एक सामान्य जेनेटिक जांच से गुजरने के बाद अपने सवाल का जवाब पा जाएंगे । बोस्टन विश्‍वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने दावा किया है कि उन्होंने उन अनुवांशिक लक्षणों की खोज कर ली है, जिनकी बदौलत कोई इनसान असाधारण रूप से दीर्घायु प्राप्त करने में सफल होता है । अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक, इस खोज के जरिए पुख्ता तौर पर यह पता लगाया जा सकता है कि कौन व्यक्‍ति जीवन में 100 वसंत देखेगा ।

वैज्ञानिकों ने बेहद उम्रदराज लोगों में 154 समान डीएनए पाए, जिसके बारे में उनका कहना था कि ये व्यक्‍ति के दीर्घायु होने के बारे में 77 प्रतिशत तक ठीक-ठाक सूचना दे सकते हैं । ‘टेलीग्राफ’ में प्रकाशित खबर में बताया गया कि वैज्ञानिकों को यह भी विश्‍वास है कि ये सूचनाएं युवा लोगों में जीवन के लिए खतरनाक बीमारियों के इलाज में मदद करेंगी ।

“लंबे जीवन की वजह रक्षा जीन होते हैं । ये जीन शरीर में बीमारी से होने वाले नुकसान को कम करते हैं और दीर्घायु होने में सहायक होते हैं ।”



| More
About us | Advertisement | Contact us | Privacy Policy | Feedback | Admin