Untitled Page
Today : 07-02-2012 
samay darpan Narmada Creative Pvt. Ltd.

परिणय सूत्र में बंधे माही और साक्षी
- दीपक कुमार


टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मित्र साक्षी सिंह रावत के साथ रविवार को विवाह बंधन में बंध ग‌ए। इस मौके पर दोनों के परिजन और करीबी मित्र ही मौजूद थे। रिसेप्शन 7 जुला‌ई को मुंब‌ई में होगा। सगा‌ई शनिवार को ही हु‌ई थी। देहरादून में साक्षी के घर शादी को लेकर सुबह से ही काफी हलचल देखी ग‌ई। रावत परिवार ने बिधौली में इस शादी के लि‌ए एक फार्महा‌उस बुक कराया। दोनों परिवारों के सदस्य एक गेस्ट हा‌उस में एकत्र हु‌ए। पुलिस ने फार्महा‌उस के आसपास कड़ी सुरक्षा कर दी। मीडिया को वहां पहुंचने का को‌ई मौका नहीं दिया गया। राजधानी से 25 किमी दूर एक फार्महा‌उस में हु‌ए समारोह में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की क‌ई मशहूर हस्तियां नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लि‌ए मौजूद थीं।

इनमें धोनी के मित्र और बॉलीवुड अभिनेता जान अब्राहम, क्रिकेटर आशीष नेहरा, सुरेश रैना, आरपी सिंह और पीयूष चावला शामिल हैं। बीसीसी‌आ‌ई के अध्यक्ष शशांक मनोहर भी खास मेहमान थे। हालांकि उनके आने की पुष्टि नहीं हो पा‌ई। सचिन तेंडुलकर, वीरेन्द्र सहवाग और गौतम गंभीर शादी में शामिल नहीं हो पा‌ए। बताया जा रहा है कि धोनी 7 जुला‌ई को मुंब‌ई में रिसेप्शन देंगे। ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं साक्षी..23 वर्षीय साक्षी रावत होटल मैनेजमेंट ग्रेजु‌एट हैं। 28 वर्षीय धोनी अभी ग्रेजु‌एट नहीं हो पा‌ए हैं। धोनी के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि माही और साक्षी हालांकि एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे, लेकिन शादी दोनों परिवारों की सहमति से हो रही है।

बताया जाता है कि यह शादी पहले इस वर्ष अक्टूबर में होनी थी लेकिन व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम को देखते हु‌ए इस शादी को आनन-फानन में जुला‌ई में ही करा दिया गया है। सगा‌ई के अगले ही दिन शादी की शहना‌ई भी बज ग‌इ



| More
About us | Advertisement | Contact us | Privacy Policy | Feedback | Admin