घरेलू नुस्खे और हमारा स्वास्थ्य
अगर प्रकृति हमें कोई समस्या देती है तो उसका उसमें समाधान भी निहित होता है और हमारी रसोई पूरी प्रकृति का भंडार है । सब्जियां, फल, अनाज, दालें और हर्ब्स, जो सभी हमारे किचन में होते हैं, वह सभी हमारे लिए बहुत उपयोगी होता है । आहार हमें एनर्जी और पोषण प्रदान करता है । यहां तक कि आहार बीमारी और इन्फेंक्शन को दूर करके हमें स्वस्थ जीवन प्रदान करता है ।
दिमाग को स्वस्थ बनाती है हल्दी - हल्दी में मौजूद ‘कुरक्युमिन’ नामक पिगमेंट में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो न सिर्फ हल्दी को पीला रंग प्रदान करते हैं, बल्कि दिमाग को अल्जाइमर्स डिजीज से भी बचाते हैं । रंग और स्वाद के लिए आमतौर में इस्तेमाल में लायी जाने वाली हल्दी के औषधीय गुणों की वजह से ही हमारे देश में दूसरे देशों की तुलना में अल्जाइमर्स के रोगी कम हैं ।
डायबिटीज से बचाव करती है दालचीनी और मेथी - रोजाना अपनी रसोई में मसालों में थोड़ी सी दालचीनी डाल देने से आपको अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है । मेथी बीज तो इस काम में और भी कारगर साबित होता है । सिर्फ इडली डोसा, सांबर में ही नहीं, चपाती, आमलेट में भी मेथी के बीज मिला सकते हैं । मेथी दाने को रात भर पानी में भिगाकर सुबह पानी फेंककर इसे सुखा लीजिए और पाउडर बनाकर फिर इसका इस्तेमाल करें या सब्जी की तरह खाएं ।
गाजर व शलगम खाने से नहीं बढ़ता मोटापा - 1 गिलास गाजर के जूस में 116 कैलोरी व आधा कप शलगम जूस में सिर्फ 7 कैलोरी होती है, यह खाने में भारी व ज्यादा लग सकती है, लेकिन इनको खाने से मोटापे का खतरा नहीं रहता । यह दोनों चीजें फाइबर का महाभंडार हैं।