Untitled Page
Today : 07-02-2012 
samay darpan Narmada Creative Pvt. Ltd.

दिल के रोग के लिए चुकंदर का जूस रामबाण औषधि


लंदन । चुकंदर तो पहले से ही स्वास्थ्यवर्द्धक माना जाता है और अब भारतीय मूल के एक शोधकर्ता ने कहा कि दिल की बीमारी के जोखिम को कम करने के लिहाज से यह रामबाण औषधि है । लंदन के क्वीन मेरी विश्‍वविद्यालय के अमृत्य आहलूवालिया के नेतृत्व में एक दल ने पाया कि चुकंदर के जूस में नाइट्रेट नामक रसायन होता है जो रक्‍त के दबाव को काफी कम कर देता है और दिल की बीमारी के जोखिम को भी कम करता है । अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार चुकंदर में प्राकृतिक तौर पर नाइट्रेट होता है जिससे रक्‍त में नाइट्रिक आक्साइड गैस बनती है जो रक्‍त वाहिकाओं और धमनियों को चौड़ा कर रक्‍त दबाव कम करती है ।



| More
About us | Advertisement | Contact us | Privacy Policy | Feedback | Admin