अशान्त एवं खुराफाती दिमाग वाले ही लत के शिकार होते हैं
फ्रांस के शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन को अंजाम दिया । इसके लिए उन्होंने मादक द्रव्यों की लत के शिकार लोगों के दिमाग पर शोध किया और पाया कि लत के कारण उनका दिमाग सामान्य हालात में आ पाने में नाकाबिल हो जाता है । डेली एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के मुताबिक, लंबे समय तक मादक द्रव्यों की लत लोगों के दिमाग के काम करने के तरीके को बदल देती है और अध्ययन में पाया गया कि जब दिमाग वापस सामान्य होने की हालत में आने के काबिल नहीं रह जाता तो व्यक्ति लत का शिकार हो जाता है । वैज्ञानिकों से दिमाग में पाये जाने वाला लचीला पदार्थ एलटीडी बनना बंद हो जाता है । एलटीडी नई यादों के विकास में सहायक होता है और इस वजह से लचीले व्यवहार में योगदान देता है । शोध से जुड़े डॉ. पिएर वी. पिआत्जा ने बताया, हमने परिणामों में पाया कि बिना लत वाले लोगों के दिमाग के अध्ययन से ही हम संभवतः लत छुड़ाने के तरीकों का पता लगा सकते हैं ।
--- समय दर्पण ब्यूरो