Untitled Page
Today : 07-02-2012 
samay darpan Narmada Creative Pvt. Ltd.

सितम्बर 2010 में शेयर बाजार की स्थिति

- पं० कृष्ण गोपाल मिश्र
वैसे तो सितम्बर का महीना शेयर बाजार के लिए काफी अच्छा कहा जायेगा । सिंहस्थ सूर्य और बुध माह के मध्य में बाजार में काफी तेजी लायेंगे । साथ ही साथ सरकार भी जनता के हितों को ध्यान में रखते हुये कुछ अच्छी घोषणाएं करेगी । महंगाई नियंत्रण में आयेगी । कन्या का मंगल और मीन का वृहस्पति एक दूसरे को देखते हुये बाजार में संतुलन बनायेंगे । समाज में भी शांति की स्थिति रहेगी । विशेषकर रियल इस्टेट, बैंकिग, इस्पात, आईटी एवं ऑटोमोबाइल्स क्षेत्र के शेयरों में इस माह वृद्धि देखने को मिलेगी ।


1 तारीख - 1 तारीख शेयर बाजार के दृष्टिकोण से अच्छा दिन कहा जायेगा । रियल इस्टेट, दवा, रासायनिक क्षेत्र, बैंकिग, और ऊर्जा संयत्रों के शेयरों के भाव बैठेंगे । सेंसेक्स में भी वृद्धि देखने को मिलेगी । 2 तारीख - 2 तारीख का दिन भी शेयर बाजार के लिए अच्छा कहा जायेगा । लेकिन 1 तारीख की अपेक्षा थोड़ा सा सेंसेक्स डाऊन हो सकता है । विशेषकर रियल इस्टेट, ऊर्जा संयंत्र, दवा और इस्पात क्षेत्र के शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है । 3 तारीख - 3 तारीख का दिन शेयर बाजार के लिए काफी अच्छा होगा । सेंसेक्स में फिर उछाल देखने को मिलेगा । इंट्रानिवेशक दो तारीख में निवेश कर 3 तारीख को अच्छा कमा सकते हैं । विशेषकर रियल इस्टेट, बैंकिग, ऑटोमोबाइल्स आदि के शेयरों में वृद्धि देखने को मिलेगी । 6 तारीख - 6 तारीख को शेयर बाजार खुलने के बाद बीच में हल्की सी गिरावट दर्ज की जा सकती है लेकिन ६ तारीख का दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दिन होगा । अतः इंट्रानिवेशक थोड़ा संभलकर खेलें । फिर भी आईटी, ऑटोमोबाइल्स, और बैंकिग क्षेत्र के शेयर अपना संतुलन बनाये रखेंगे । इन क्षेत्रों के शेयरों में भी कुछ वृद्धि देखने को मिल सकती है । 7 तारीख - 7 तारीख को शेयर बाजार में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है । 7 तारीख का दिन शेयर बाजार के लिए थोड़ा संतुलित व उतार-चढ़ाव का दिन कहा जायेगा । लेकिन ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक, आईटी और दवा की कंपनियों के शेयर संतुलित दिखाई दे रहे हैं । 8 तारीख - 8 तारीख को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिलेगी । इंट्रानिवेशक थोड़ा संभलें, विशेषकर इस्पात, ऑटोमोबाइल्स, डेयरी, खाद्य सामग्रियों के क्षेत्रों के शेयरों में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है । 9 तारीख - 9 तारीख को सेंसेक्स में फिर से उछाल आयेगा । सेंसेक्स में बढ़त दिखाई देगी । रसायन, दवा, बैंकिग, आईटी आदि सभी क्षेत्रों के शेयरों में थोड़ी बढ़त देखने को मिल सकती है । 10 तारीख - 10 तारीख का दिन भी शेयर बाजार के लिए अच्छा कहा जायेगा । सेंसेक्स संतुलित ढंग से हल्की बढ़त लिये रहेगा । विशेषकर रियल इस्टेट, बैंकिग के क्षेत्रों में भी बढत देखने को मिलेगी । 13 तारीख - 13 तारीख के दिन सेंसेक्स अचानक गिर सकता है, अतः इंट्रानिवेशक विशेष रूप से संभलकर खेलें । रियल इस्टेट, बैंकिग, रसायन, दवा पैट्रोलियम, आईटी, आदि सभी क्षेत्रों के शेयरों में गिरावट देखने को मिलेगी । देश के आर्थिक दृष्टिकोण से 13 तारीख का दिन देश के लिए अच्छा दिन नहीं कहा जायेगा । 14 तारीख - 14 तारीख का दिन शेयर बाजार के लिए काफी अच्छा साबित होगा । सेंसेक्स तेजी से उछाल लेगा । इंट्रानिवेशक विशेषकर पेट्रोलियम, रियल इस्टेट, रसायन, दवा, आईटी की कंपनियों के शेयरों पर निवेश कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं, इन क्षेत्रों के शेयरों में वृद्धि देखने को मिलेगी । 15 तारीख - 15 तारीख का दिन भी शेयर बाजार के लिए अच्छा कहा जायेगा । सेंसेक्स अपनी बढ़त बनाये रखेगी । बैंकिग, परिधान, कॉस्मेटिक, खाद्य सामाग्री के क्षेत्रों के शेयरों में अच्छे लाभ देखने को मिल सकते हैं । 16 तारीख - 16 तारीख को शेयर बाजार में पुनः गिरावट देखने को मिल सकती है, अतः 16 तारीख के दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव हो सकता है । इंट्रानिवेशक संभलकर कर खेलें । देश के आर्थिक दृष्टिकोण से देश के लिए आज का दिन अच्छा दिन नहीं कहा जायेगा । 17 तारीख - 17 तारीख का दिन शेयर बाजार के लिए संतुलित कहा जायेगा । 16 तारीख की अपेक्षा थोड़ा स्थिति में सुधार रहेगा, लेकिन आईटी, इस्पात, ऊर्जा संयत्रों के क्षेत्र के शेयरों में गिरावट बनी रह सकती है । लम्बे समय के निवेशकों के लिए निवेश करने के लिए अच्छा दिन है । 20 तारीख - 20 तारीख को सेंसेक्स में पुनः उछाल देखने को मिलेगा, लेकिन कोई विशेष बढ़त नहीं कही जायेगी । खाद्य सामाग्री, कॉस्मेटिक्स के शेयरों में थोड़ी बढ़त नजर आ सकती है । रियल इस्टेट, बैंकिग, आईटी के शेयरों में इंट्रानिवेशक थोड़ा संभलकर निवेश करें । 21 तारीख - 21 तारीख का दिन शेयर बाजार के लिए अच्छा कहा जायेगा । सेंसेक्स में उछाल आयेगा । रियल इस्टेट, इस्पात, ऊर्जा संयत्रों आदि सभी क्षेत्रों के शेयरों में वृद्धि देखने को मिल सकती है । शनिवार को निवेश कर आज के दिन अच्छा लाभ कमाया जा सकता है । 22 तारीख - 22 तारीख को शेयर बाजार सामान्यतः संतुलित रहेगा । रियल इस्टेट, रसायन, इस्पात आदि क्षेत्र के शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन आईटी व खाद्य सामाग्री के शेयरों में संतुलन बना रहेगा । सेंसेक्स में उछाल के कारण इंट्रानिवेशक थोड़ा संभलकर निवेश करें । 23 तारीख - 23 तारीख के दिन शेयर बाजार में थोड़ा सेंसेक्स डाऊन कहा जायेगा । विशेषकर रियल इस्टेट के शेयरों में थोड़ी गिरावट दिख सकती है, लेकिन आईटी, बैंकिग, कॉस्मेटिक्स आदि के शेयरों में बढ़त दिखाई देगी । 24 तारीख - 24 तारीख का दिन शेयर बाजार के लिए थोड़ा खराब होगा । सेंसेक्स में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है । इंट्रानिवेशक बड़ा ही संभलकर निवेश करें । लम्बे समय के निवेशकों के लिए अच्छा समय कहा जायेगा । 27 तारीख - 27 तारीख को शेयर बाजार में पुनः उछाल आयेगा । सेंसेक्स थोड़ा बढ़त की ओर अग्रसर होगा । आईटी, रियल इस्टेट, ऑटोमोबाइल्स, ऊर्जा संयत्रों आदि के शेयरों में वृद्धि देखने को मिलेगी । शनिवार को निवेश कर इंट्रानिवेशक २७ को अच्छा लाभ कमा सकते हैं । 28 तारीख - 28 तारीख को सेंसेक्स थोड़ा डाऊन हो सकता है । विशेषकर खाद्य सामग्री, कॉस्मेटिक्स, बैंकिग के शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है । रियल इस्टेट के शेयर थोड़ा संतुलि कहे जायेंगे । 29 तारीख - 29 तारीख को शेयर बाजार बढ़त की ओर अग्रसर होगा । सेंसेक्स में उछाल देखने को मिलेगा, विशेषकर बैंकिग, ऊर्जा संयत्रों में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है । रियल इस्टेट, ऑटोमोबाइल्स, इस्पात, एवं आईटी आदि के शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है । 30 तारीख - 30 तारीख का दिन शेयर बाजार के लिए काफी अच्छा कहा जायेगा । अचानक सेंसेक्स में बढ़त देखने को मिलेगी । विशेषकर रियल इस्टेट, बैंकिग, आईटी आदि के शेयरों में बढ़त देखने को मिलेगी । पिछले दिन के निवेशकों के लिए आज का दिन लाभ कमाने का हो सकता है ।




| More
About us | Advertisement | Contact us | Privacy Policy | Feedback | Admin