Untitled Page
Today : 07-02-2012 
samay darpan Narmada Creative Pvt. Ltd.

अगस्त - 2010

मेष राशि ः भौतिकता और दिखावे के विचारों से बाहर निकलकर यथार्थ जमीनी विचार से अपने मन को संचित करें, जो बीत गया उसे ना याद करें । भविष्य की जिम्मेदारियों में केन्द्रित होंवे । को‌ई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार दिखा‌ई दे रहे हैं । ईश्वर की व्यवस्था पर पूरी आस्था बनाये रखे । सप्ताह के आरम्भ में थोड़ी बहुत कठिना‌ईयां नजर आयेगी । भावनात्मक कठिना‌ईयों के कारण उत्साह में भी कमी आयेगी, लेकिन माह के मध्य में किसी नये विचार के कारण आपके अंदर नयी ऊर्जा जागृत होगी, तथा हो सकता है कि आप किसी पुराने अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य को भी सार्थक करें । जीवन साथी से मधुर संबंध बनाने की चेष्टा करें । माह के अंत में राजनैतिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में व्यस्तता रहेगी । विद्याथियों के लि‌ए भी अच्छा समय कहा जायेगा । धार्मिक आस्था‌ओं से मन संचित रहेगा । दिनांक 4, 10, 16, 22, 25, 28, शुभ है ।

वृषभ राशि ः वक्त के साथ-साथ अपने अंदर बदलाव लावें । सामाजिक संबंधों में भी थोड़ी व्यवहारिकता लाने की चेष्टा करें । हालांकि इस सप्ताह आपका मन आर्थिक योजना‌ओं में क्रेंदित रहेगा , लेकिन परिश्रानुकूल समुचित लाभ से मन अपने को वंचित महसूस करेगा । सप्ताह के प्रारम्भ में कुछ नये संबंधों का सानिध्य बनेगा, जिसका दुर्गामी परिणाम निकलकर सामने आयेगा । शिक्षा या अध्यापन से जुड़े व्यक्तियों के लि‌ए अच्छा समय कहा जायेगा । दवा व रसायन आदि के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के पेशे में थोड़ी असंतुष्टि की अनुभूति होगी । माह के मध्य में ग्रहों मी अनुकूलता नजर आयेगी तथा प्रगति के मार्ग खुलेंगे । यात्रा में थोड़ी सावधानी अपेक्षित है । माह के अंत में स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देंवे, पुरानी बातों को याद कर दुखी ना होंवे । अपनी असफलता‌ओं के लि‌ए दूसरों को दोष देना हितकर नहीं होगा । दिनांक 3, 7, 12, 16, 18, 24 शुभ है ।

मिथुन राशि - आपका अपनी बातुनी कला पर अधिक भरोसा हानिकारक हो सकता है, सबको एक तराजू में ना तोलें । को‌ई बड़ा निर्णय लेने में सावधानी अपेक्षित है । सामाजिक संबंधों की व्यस्तता बनी रहेगी । माह के आरम्भ में कार्यपेशे में अत्यधिक कार्य के बोझ की अनुभूति कर सकते है । अपने चिड़चिड़े स्वभाव पर नियंत्रण करें । परिवार में हर संबंध के प्रति निष्पक्ष भाव से विचार करने की चेष्टा करें । माह के मध्य में धार्मिक व पारंपरिक क्रिया-कलापों पर केंद्रित होंगे । माता का सहयोग प्राप्त होगा । दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना ना उत्पन्न होने दें । माह के अंत में को‌ई लंबी यात्रा पर जा सकते है । आय के क्षेत्रों से लाभ के आसार दिखा‌ई दे रहे हैं, को‌ई सुखद समाचार मन में प्रसन्नता ला सकता है । संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी । दिनांक - 6, 11, 15, 20, 24 शुभ है ।

कर्क राशि- कुछ पुरानी बातें परेशानी का कारण बन सकती है । किसी भावनात्मक संबंध की याद आपको परेशान कर सकती है । माता से थोड़ा कष्ट मिल सकता है । माह के आरम्भ में जीवनसाथी की स्थिति में बदलाव से मन में प्रसन्नता आयेगी । परिस्थितियां आपमें विशेष बदलाव ला रही है, जिससे संबंधों में भी लोकप्रियता बढ़ेगी । माह के अंत में धार्मिक आस्था‌ओं में वृद्धि होगी । संतान के दायित्वों के प्रति मन क्रेंदित होगा । अत्यधिक कार्यों के बोझ से थोड़ी सुस्ती व आलस्य महसूस हो सकता है । सरकारी कर्मचारियों के लि‌ए को‌ई सुखद मिल सकता है । 5, 12, 16, 23, 25, अशुभ है ।

सिंह राशि - ग्रहों की अनुकूलता आपको पूर्ण लाभ देती दिखा‌ई दे रही है, सफलता‌ओं के साथ-साथ आपके व्यक्तित्व में भी काफी बदलाव आ रहा है । कुछ उच्चस्तरीय संबंधों की निकटता आपको दुर्गामी लाभप्रद परिणाम दे सकते हैं । माह के आरंभ में थोड़ा संतान के भविष्य को लेकर मन चिंतित हो सकता है । विद्यार्थी वर्ग थोड़ा पढ़ा‌ई में लापरवाही कर सकते है । किसी बड़े कार्य में पूंजीवेश ना करें । माह के मध्य में पारिवारिक सुख में वृद्धि होती नजर आ रही है । को‌ई सुखद समाचार घर में प्रसन्नता लायेगा । किसी अचल सम्पत्ति के क्रय की योजना बन सकती है । राजनीतिज्ञों के लि‌ए यह समय काफी लाभप्रद हो सकता है । माह के अंत में कार्यक्षेत्र में को‌ई बदलाव के आसार है । आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह समय महत्वपूर्ण कहा जायेगा । चालाक व चापलूस लोगों से थोड़ा संभलकर रहे । पीठ पीछे दूसरों की आलोचना ना करें । 2, 10, 17, 20, 26 शुभ है ।

कन्या राशि ः आप जिन्दगी में काफी दिनों से उतार-चढ़ाव देख रहे है, लेकिन पूर्ववर्त से स्थितियाँ सुधरती नजर आ रही है, हालांकि पारिवारिक भावना से ओत-प्रोत आप का मन अचूक दिखा‌ई दे रहा हैं, लेकिन इसे भी बड़े संयोग, व वयस्कता से हल करने की चेष्टा करें । दांपत्य जीवन में कुछ बाते मन को परेशान कर सकती है । माह के आरम्भ में क्षमता से अधिक जिम्मेदारियों का तनाव रहेगा परन्तु इस समय में थोड़ा संयम बनाकर चलना ही ठीक रहेगा । ईश्वरीय आस्था व ग्रहों के सहयोग से आपको आकस्मिक लाभ द्वारा आपकी स्थितियां सुधर जायेगी । माह के मध्य में व्यस्तता बढेगी । किसी नये संबंध में प्रगाढ़ता के आसार दिखा‌ई दे रहे है । उच्च स्तरीय संबंधों की निकटता से दुर्गामी लाभ के आधार बनेंगे । माह के अंत में मन धार्मिक आस्था‌ओं से प्रभावित होगा । किसी धार्मिक स्थल की यात्रा को भी जा सकते है । संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति से मन प्रसन्न होगा । कार्यक्षेत्र में भी सफलता नजर आयेगी । दिनांक - 2, 6, 11, 15, 20, 24 शुभ है ।

तुला राशि ः कल्पनाशील मन भविष्य संबंधी कल्पना‌ओं से प्रभावित रहेगा, लेकिन परिवार में कुछ असंतोष की स्थितियाँ आपको जिद्दी व क्रोधी बना सकती है । पुरानी की ग‌ई गलतियों को अपने श्रेष्ठ लोगों के समक्ष रखकर उनसे क्षमा याचना करना ज्यादा हितकर होगा, जिससे संबंधों में प्रगाढता बढेगी । माह के आरम्भ में परिजनों का सानिध्य मिलेगा, लेकिन कुछ लोगों के क्रोध का भी सामना करना पड़ सकता है । व्यवसायिक दृष्टिकोण से यह समय लाभप्रद होगा । परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा । माह के मध्य में कार्यपेशी की व्यस्तता बढेगी । जीवनसाथी से कुछ मतभेद हो सकता है । अपने मन को किसी साकारात्मक क्षेत्र में लगाने की चेष्टा करें । माह के अंत में धार्मिक आस्था‌ओं में वृद्धि तो दिखा‌ई दे रही है, लेकिन मन में कुछ नाकारात्मक भावना‌एं आपको उद्वेलित करेगी । दिनांक - 4, 7, 11, 15, 20, 24 शुभ है ।

वृश्चिक राशि ः नित्य एक जैसी दिन चर्या से मन में उबन का एहसास होगा । कार्य पेशी में भी अपेक्षित बदलाव में अवरोध से मन खिन्न होगा । परिजनों का किसी विशेष निर्णय के लि‌ए दवाब बनेगा । माह के आरम्भ में सांस्कृतिक रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है । भा‌ई अथवा किसी संबंधी से वैचारिक मतभेद भी हो सकता है । बाहरी चमक-दमक की दुनिया बाहरी परिवेश आपको अभाव का एहसास करा सकती है, जिससे मन धुमता एहसास करेगा । माह के अंत में को‌ई सुखद कार्य संपन्न होने के आसार दिखा‌ई दे रहे है । व्यवसायिकों के लि‌ए यह समय अच्छा कहा जायेगा तथा राजनीतिज्ञों के के लि‌ए भी सफलता के आसार बनेंगे । दिनांक - 5, 8, 13, 21, 28 शुभ है ।

धनु राशि ः पारिवारिक विवादों को अपनी चारदीवारी के अंदर समेटने की कोशिश करें, कहीं ऐसा ना हो जाये, कि यह दूसरों की कोतूहल का विषय बन जाये । अपनी मर्यादा व प्रतिष्ठता को धूमिल ना होने दें । व्यवसाय के दृष्टिको से बड़े ही अच्छे समय का आगाज हो रहा है । माह के आरम्भ में आपकी व्यस्तता‌एं भी बढेगी । कुछ यात्रा‌एं भी करनी पड़ सकती है । संतान की ओर से कुछ सुखद सामाचार मिल सकते है । विद्यार्थियों के लि‌ए भी यह समय अनुकूल हैं । माह के मध्य में सतसंगियों का सानिध्य प्राप्त होगा, जिससे मन अच्छे विचारों से प्रेरित होगा । कुछ पुराने कानूनी मामलों में भी सफलता मिलती नजर आयेगी । कुछ बिगड़े संबंधों में भी सुधार के आसर बन रहे है । प्रणय संबंधों में थोड़ी सावधानी बरते अन्यथा शोषण के शिकार हो सकते है । माह के अंत में कार्यक्षेत्र में लाभ के आसार दिखा‌ई दे रहे हैं । कुछ महत्वपूर्ण कार्य कर प्रतिष्ठा व लोकप्रियता हासिल करेंगे । आथिक दृष्टिकोण से भी यह समय लाभप्रद कहा जायेगा । दिनांक - 4, 9, 13, 19, 23, 26 अशुभ है ।

मकर राशि ः नौकरीपेशे के दृष्टिकोण से तो समय अच्छा चल रहा है, साथ ही सफलता के आसर भी नजर आ रहे हैं, लेकिन घरेलू संबंधों में कुछ गलतियां आपको घर से दूर कर सकती है, अच्छा होगा कि स्पष्ट बातचीत के साथ संबंधों को मधुर बनाये । माह के आरम्भ में मन थोड़ा परेशान रहेगा । महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य की स्थिति बन सकती है । किसी प्रणय संबंध में मन क्रेंदित होगा । माह के मध्य में कार्यपेशे में कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारिया मिल सकती है, जिससे पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है । माता के स्वास्थ्य से मन चिंतित हो सकता है । माह के अंत में मन धार्मिक आस्था‌ओं से प्रभावित होगा । नौकरीपेशे में व्यस्तता बढेगी । परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा । परिवार में उत्पन्न असंतोष व शिकायते ही इस समय समाप्त हो सकती हैं । किसी नये कार्य की योजना बन सकती है, मन बार-बार किसी नये व्यवसाय को करने में क्रेंदित हो सकता है । विद्यार्थियों के लि‌ए यह समय काफी अच्छा कहा जायेगा । दिनांक - 11, 15, 20, 24, 29 शुभ है ।

कुंभ राशि - पारिवारिक संबंधों में कम बोलना अपनी इच्छा अनिच्छा कम व्यक्त करना एवं सही समय पर सही निर्णय का अभाव हमेशा आपको परेशानियों में डालता आया है, अपने आपको थोड़ा मजबूत करें, और अपने अंदर दृढता तथा जरूरत पढने पर कठोरता भी ले आये । माह के आरम्भ में परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता को लेकर परेशानी रहेगी, लेकिन व्यवसायिक दृष्टिकोण से यह समय काफी अच्छा कहा जायेगा । आपके पद-प्रतिष्ठा व गरिमा में वृद्धि होगी । माह के मध्य में कुछ यात्रा‌एं करनी पड़ सकती है । किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति में हो रहे विलंब से मन चिंतित रहेगा । मह के अंत में पारंपरिक व धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी । किसी संतान के विवाह संबंधी बातचीत को सकती है, विद्यार्थियों के लि‌ए यह समय अनुकूल होगा । दिनांक - 5, 10, 14, 18, 23, 28 शुभ है ।

मीन राशि - नये कार्यों में संलग्नता दिखा‌ई दे रही है, कार्यपेशे में कुछ उच्चस्तरीय संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा । धार्मिक आस्था‌ओं से भी मन प्रभावित रहेगा, किसी महत्वपूर्ण कार्य के लि‌ए आपका मन दुविधाग्रस्त रहेगा । मासारम्भ में पारिवारिक वातावरण में सुखद स्थिति दिखा‌ई दे रहे है । आपको कुछ अप्रत्याशित लाभ मिल सकते है । आर्थिक क्षेत्रों में नये प्रयासों का समय अनुकूल है । माह के मध्य में थोड़ा माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दे । संबंधों में हर छोटी-बड़ी बात पर संचिदा ना हो । माह के अंत में कुछ लाभप्रद स्थितियां बनती नजर आ रही है । किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा में जा सकते है । विद्यार्थियों के लि‌ए भी को‌ई शुभ समाचार मिल सकता है । राजनीतिज्ञों के लि‌ए यह स्थिति बड़ी ही दुविधाग्रस्त कही जायेगी, परिणाम को लेकर चिंतित रहेंगे । दिनांक 4, 11, 15, 17, 24, 28 शुभ है ।


| More
About us | Advertisement | Contact us | Privacy Policy | Feedback | Admin