Untitled Page
Today : 07-02-2012 
samay darpan Narmada Creative Pvt. Ltd.

108 की गोद में गूंजी किलकारी


उदयपुर, शहर से 15 किलोमीटर दूर मादड़ी में निवासरत केसर के लिये एंबुलेंस मंगलवार को खुशियों की सौगात लेकर आई । जब उनके यहां शिशु की डिलीवरी 108 एंबुलेंस मे उपस्थित नर्सिंग स्टाफ द्वारा कुशलता पूर्वक की गयी । श्रीमती केसर पत्‍नी राजेश कुमार निवासी मादड़ी के परिजनों ने प्रसव समय को नजदीक पाकर 108 पर डायल किया जहां सूचना मिलते ही 108 मौके पर पहुचं परिजनों और प्रसूता को एम बी. अस्पताल, उदयपुर के लिये रवाना हुई । अस्पताल ले जाते हुए समय की कमी और डिलीवरी की स्थिति को ध्यान में रखकर अनुभवी कर्मचारियों द्वारा वैन में ही डिलीवरी करवाई गयी । जिसमें केसर ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया । 108 स्टाफ ने तत्पश्‍चात्‌ जच्चा बच्चा दोनों को एम बी अस्पताल में भर्ती करा दिया । सब कुछ सामान्य होने पर परिवार ने 108 एंबुलेंस के स्टाफ का आभार व्यक्‍त किया । परिवार वालों के साथ साथ गांव में भी खुशी की लहर छा गई तथा सभी ने 108 कर्मचारियों की कार्यकुशलता के लिये उन्हें शुभकामनायें प्रदान कीं तथा इनकी हौसला अफजाई की ।

विश्‍व प्रसिद्ध शाही रेलगाड़ी, ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ चार अगस्त बुधवार को नई साज-सज्जा के साथ नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से गन्तव्य के लिए रवाना हुई ।

‘पैलेस ऑन व्हील्स’ को इस पर्यटन -सत्र के लिए नये रंग रूप में सजाया संवारा गया है । इस बार शाही रेलगाड़ी में पहली बार ‘स्पा’ की सुविधा भी जोड़ी गई है । राजस्थान की पर्यटन मंत्री श्रीमती बीना काक और राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक डॉ. मनजीत सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश में सैलानियों की सुख-सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ।

‘पैलेस ऑन व्हील्स’ में यात्रा करने वाले पर्यटकों को पाँच सितारा होटल्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दृष्टि से उसे नये रंग रूप में सजाने संवारने के लिए शाही रेलगाड़ी के पर्दे, आगन्तुक लॉज, महाराजा-महारानी डाईनिंग लॉज, टॉयलेट्‌स टाईल्स आदि को नई साज-सज्जा में संवारा सजाया गया है ।

‘पैलेस ऑन व्हील्स’ ने चार अगस्त को सायं साढ़े छह बजे नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से इस वर्ष के पर्यटन सत्र के अपने पहले व्यावसायिक सफर के लिए प्रस्थान किया । पूर्व में यह रेलगाड़ी हर सितम्बर माह के प्रथम बुधवार को अपनी यात्रा प्रारम्भ करती थी, लेकिन गत वर्ष से इसे अगस्त माह से चलाया जा रहा है । इस क्रम में इस वर्ष दूसरी बार ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ अगस्त माह से अपनी यात्रा प्रारम्भ करेगी ।

इस साल शाही रेलगाड़ी के पहले सफर में करीब 40 यात्री जायेंगे और पूरे अगस्त माह में करीब 200 यात्रियों के इसमें यात्रा करने की आशा है, जबकि पिछले वर्ष पूरे अगस्त माह में मात्र 56 यात्रियों ने इसमें यात्रा की थी । इस प्रकार इस बार अगस्त माह में पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुणा से अधिक यात्री इसमें सफर करेंगे । दिल्ली के स्कूलों के पैकेज-टुअर्स से दो से तीन करोड़ का व्यवसाय-

राजस्थान पर्यटन विभाग को हो जाता है । राजस्थान पर्यटन विकास निगम को दिल्ली सरकार ने दिल्ली में अपने सभी सरकारी स्कूलों के पर्यटन पैकेज-टुअर की जिम्मेदारी सौंपी है इसमें निगम को दो से तीन करोड़ रू. का व्यवसाय मिलेगा और दिल्ली के स्कूली विद्यार्थी राजस्थान के पर्यटक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे । साथ ही दिल्ली के पर्यटक स्थलों के पैकेज-टुअर्स का लाभ उठा सकेंगे । जिसमें निगम को 6-7 करोड़ रू. की अतिरिक्‍त आमदनी होगी ।

आचार्य जगदीश आर्य जी के नाम पर नामकरण

दिनांक 6 अगस्त शुक्रवार 2010 को दिल्ली नगर निगम द्वारा जमुना पार का कनाट प्लेस कहे जाने वाले लाल क्वार्टर मेन रोड का नाम प्रसिद्ध राष्ट्रकवि कवि, आर्य समाज के नेता मृत्यु उपाध्याय देह दान करने वाले स्व. आचार्य जगदीश आर्य जी के नाम पर नामकरण किया गया । स्व. आचार्य जगदीश आर्य जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये डॉक्टर मोंगा और डॉ. हर्षवर्द्धन काफी भावुक हो गये । डॉ. मोंगा ने कहा कि नामकरण करने से आचार्य जी को या परिवार को कोई लाभ नही होगा वरन्‌ समाज को प्रेरणा मिलेगी देहदान के प्रति । सड़क का नामकरण दिल्ली के मेयर पृथ्वी राज साहनी ने किया । इस अवसर पर निगम परिषद सुमेश कपूर, जीतेन्दर शान्ति और सुप्रसिद्ध गीतकार श्री संतोष आनंद जी ने इस अवसर पर अनेक फिल्मी गीत सुना कर आचार्य जगदीश आर्य जी को श्रद्धांजलि अर्पित की ।



| More
About us | Advertisement | Contact us | Privacy Policy | Feedback | Admin