विश्व रैंकिग में दूसरे स्थान पर साइना
भारतीय स्टार शटलर साइना नेहवाल अपने लक्ष्य के और करीब बढ़ते हुए विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। किसी भी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी द्वारा अर्जित की गई यह सबसे बड़ी रैंकिंग है। पिछले माह साइना ने खिताबी हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा था। इसके बाद विज्ञापन बाजार में साइना का भाव पांच गुना बढ़ गया था। अब निश्चित रूप से यह ग्राफ और ऊपर जाएगा।
साइना के लगातार तीन बड़े टूर्नामेंट जीतने का फायदा उन्हें मिला है। उन्होंने इंडियन ओपन ग्रांप्री, सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज और इंडोनेशियन ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीता था। इस सफलता के बाद साइना के रेटिंग अंक 64791.2637 हो गए हैं। उनसे आगे अब सिर्फ चीन की यिहान वांग हैं। साइना के अनुसार उनके जीवन का सर्वाधिक दुखद यादगार पल बीजिंग ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के खिलाड़ी से मिली शिकस्त है।
इस लीडिंग मुकाबले में हारने का मुझे जिंदगीभर अफसोस रहेगा। लेकिन यह वही पल था जिसकी प्रेरणा से मैंने काफी कठिन परिश्रम करके आने वाली सफलताओं पर अपनी मुहर लगाई। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि हाल ही में मैंने अपने शत-प्रतिशत प्रदर्शन की बदौलत इंडियन ओपन ग्रांपी, सिंगापुर ओपन और इंडोनेशियन ओपन सीरीज के रूप में लगातार तीन खिताब जीते हैं।
ग्वालियर. इंडियन स्टार शटलर साइना नेहवाल फिलहाल शादी के मूड में नहीं हैं। उनका मानना है कि अभी तो उनकी खेलने की उम्र है। इस बारे में तो बाद में विचार करेंगी। वैसे अपने जीवन साथी के बारे में उनके विचार काफी खुले हुए हैं। वे इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के नक्शे कदम पर चलते हुए शादी के लिए न तो क्षेत्र का बंधन मानती हैं और न देश का।
जीवन साथी के चुनाव में वे अपनी पसंद का तो ख्याल रखेंगी ही साथ ही इस मामले में वे अपने अभिभावकों की राय भी लेंगी।