मंहगे माहौल में आई. पी. एल. करवाने का खामियाजा
बी. सी. आई. को 40 करोड़ का घाटा
मुंबई. विदेशी से लेकर घरेलू खिलाड़ियों तक को मालामाल करने वाले इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने आका भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की जेब में एक बड़ा छेद कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आईपीएल के कारण बीसीसीआई को राजस्व में 40 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।
हालाकि एक ही सीजन में इतना बड़ा घाटा कैसे हुआ इसके पीछे का कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन बीसीसीई के सूत्रों का कहना है की साल 2009 में टूर्नामेंट को भारत से दक्षिण अफ्रीका शिफ्ट करने के कारण ऐसा हुआ है।
तुलनात्मक रूप महंगे माहौल में आईपीएल करवाने का खामियाज बीसीसीआई को भुगतना पड़ रहा है। इसके लिए आयोजकों को फ्रेंचाइजियों को अलग से भुगतान करना पड़ा था।
"बोर्ड को हुए नुकसान की मुख्य वजह आईपीएल ही है। 2009 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुए टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को पैसों की भरपाई करनी पड़ी थी जिसके कारण घाटा हुआ है," एक बीसीसीआई अधिकारी ने बताया। हालाकि बोर्ड के किसी सीनियर अधिकारी ने इस जानकारी की पुष्टी नहीं की है।
बोर्ड को हुए घाटे का बहिखाता शुक्रवार को होने वाली बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में पेश किया जाएगा। यहां से पास होने के बाद उसे सितंबर में होने वाली सालाना बैठक में रखा जाएगा।