Untitled Page
Today : 07-02-2012 
samay darpan Narmada Creative Pvt. Ltd.

राष्ट्रमण्डल खेलो में भारतीय महिला टेनिस टीम की अगुवाई करेंगी-पाक बहु सानिया

- संवाद दर्पण ब्यूरों
राजधानी में 3 से 14 अक्टूबर के बीच होने वाले 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टेनिस टीम की अगुवा‌ई पाकिस्तानी खिलाड़ी शो‌एब मलिक की नव विवाहित पत्‍नी सानिया मिर्जा करेंगी। महिला वर्ग में इंडिया की टीम में चार खिलाड़ी शामिल हैं। कमजोर दिखने वाली महिला टीम में सानिया के साथ पूजाश्री वेंकटेश, निरुपमा एस संजीव और रूश्मि चक्रवर्ती भी शामिल हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में एकल वर्ग के लि‌ए सानिया और पूजाश्री आक्रमण संभालेंगी। निरूपमा और रूश्मि को युगल वर्ग की जिम्मेदारी सौंपी ग‌ई है। ऑल इंडिया टेनिस एसोसि‌एशन ने राष्ट्रीय कोच जयदीप मुखर्जी, नंदन बाल और एनरिको पिपेर्नो की सिफारिश पर इस बड़ी प्रतियोगिता के लि‌ए तारा अ‌इयर और साना भाम्बरी को रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर शामिल किया गया है। हाँलाकि टीम की कप्तान चुनी ग‌ई सानिया मिर्जा स्वयं खराब फार्म से जूझ रही हैं। हाल ही में खेले ग‌ए टूर्नामेंटों में सानिया क्वार्टरफा‌इनल से आगे नहीं बढ़ पा‌ई हैं। हालाकि दिग्गज खिलाड़ियों के नाम वापस लेने से सानिया के जीतने के आसार बन रहे हैं। लेकिन इसके लि‌ए सानिया को दोगुनी मेहनत करनी होगी।

पुरुष टीम मजबूत

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लि‌ए लि‌एंडर पेस, महेश भूपति, सोमदेव देववर्मन और रोहन बोपन्ना जैसे खिलाड़ी खेलेंगे। भूपति और पेस के शामिल होने से भारतीय पुरुष टीम मजबूत हो ग‌ई है।



| More
About us | Advertisement | Contact us | Privacy Policy | Feedback | Admin