Untitled Page
Today : 18-05-2012 
samay darpan Narmada Creative Pvt. Ltd.

गूगल अपने ब्यान से प्लटा


सैन फ्रैंसिस्को॥ गूगल ने जुलाई के अन्तिम गुरुवार को अपनी सा‌इट पर एक नोटिस पोस्ट किया था कि उसके सर्च इंजन समेत क‌ई सर्विसेज चीन में ब्लॉक कर दी ग‌ई हैं।

हालांकि बाद में वह अपने इस बयान से पलट गया और इसे महज एक तकनीकी गड़बड़ी बताया। मा‌उंटेन व्यू में स्थित कंपनी का कहना है कि इंटरनेट एक्सेस के लि‌ए बना हमारा सिस्टम शायद चीजों को गलत समझ गया। हमारी सर्विस मामूली स्तर पर बंद हु‌ई थीं। फिलहाल चीन में यूजर्स हमारी सेवा‌ओं का सामान्य तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। गौरतलब है कि गूगल के लि‌ए चीन एक अहम मार्केट है और जहां पिछले काफी समय से वह ऑनला‌इन सेंसरशिप से जूझ रहा है। लेकिन ताजा मामला नाटकीय घटनाक्रम के रूप में महज तकनीकी गड़बड़ी निकला। गुरुवार को गूगल द्वारा सर्विस ब्लॉकेज की शिकायत के बाद ऐसी खबरें मीडिया में छपी थीं। पिछले चार महीनों से गूगल हर रोज चीन में अपनी सर्विसेज की उपलब्धता का स्टेटस पोस्ट कर रहा है।



| More
About us | Advertisement | Contact us | Privacy Policy | Feedback | Admin