Untitled Page
Today : 07-02-2012 
samay darpan Narmada Creative Pvt. Ltd.

अमेरिकी विदेशमंत्री ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेताया


गौरतलब है इन दिनों अमेरिकी विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन 2 दिवसीय पाकिस्तान दौरे पर हैं । यही नहीं एक तरफ जहाँ विदेश मंत्री ने पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्ते में कुछ प्रगाढ़ता की खुशी जाहिर की वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान को यह चेतावनी दे डाली कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ अपने रूख कड़े व स्पष्ट करे । उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका व पाकिस्तान का सम्बन्ध चाहे जितना भी अच्छा हो, लेकिन अमेरिका में किसी भी आतंकवादी घटना का तार यदि पाकिस्तान से जुड़ता है, तो इसका घातक असर इन दोनों देशों के रिश्ते पर अवश्य ही पड़ेगा ।

इसी दौरे के दौरान 20 जुलाई को हिलेरी ने मीडिया को दिये इंटरव्यू में पाकिस्तान सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि पाक सरकार दुनिया के सबसे वांछित आतंकी ओसामा बिन लादेन का ठिकाना जानती है, उन्होंने साथ में यह भी कह डाला कि लादेन के साथ तालिबान प्रमुख मुल्ला उमर भी पाकिस्तान में ही है और पाकिस्तान सरकार को उनके बारे में अच्छी तरह पता है । लगभग चेतावनी के लहजे में पाकिस्तान को चेताते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि जब तक अमेरिका के हाथ ओसामा के गिरेबान तक नहीं पहुँचते, तब तक अमेरिका चुप नहीं बैठेगा ।

--- समय दर्पण ब्यूरो


| More
About us | Advertisement | Contact us | Privacy Policy | Feedback | Admin