आपके पत्र
आदरणीय कृष्ण गोपाल जी,
समय दर्पण का यह अंक अत्यंत प्रभावित करने वाला है तथा आपकी वेबसाईट का कलेवर भी सुरुचिपूर्ण व आकर्षक है। बधाई स्वीकार करें।
-साहित्य शिल्पी के लिये राजीव रंजन प्रसाद
ई-पत्रिका भेजने के लिए आपको साधुवाद.
अंक बहुत ही अच्छा लगा । खासकर राजनीतिक विश्लेषण बहुत ही अच्छा है । धर्म-आध्यात्म में भी आपने कुछ अच्छे विषयों को उठाया है । आशा है पत्रिका उत्तरोत्तर प्रगति करेगी ।
अशोक प्रियदर्शी
सहायक संपादक
इंडिया न्यूज़, दिल्ली